BJP विधायक की बेटी से शादी करने वाले दलित युवक के बारे में बड़ा खुलासा, दूसरी लड़की से पहले की थी सगाई!

उत्तर प्रदेश के बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी से लव मैरिज करने वाले दलित युवक अजितेश कुमार के बारे में बड़ी बात सामने आई है।

खबरों मुताबिक, अजितेश ने बीजेपी विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा से शादी करने से पहले दूसरी लड़की से सगाई की थी। अजितेश की सगाई मध्य प्रदेश के भोपाल के एक होटल में हुई थी। यही नहीं 9 दिसंबर को अजितेश की शादी होने वाली थी। अजितेश की दूसरी लड़की से सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सगाई में 7 लाख रुपये खर्च हुए थे। लड़की के पिता ने बताया कि उनकी लड़की सबसे छोटी है, लेकिन बहुत खूबसूरत है और पढ़ी-लिखी है। यही वजह है कि लड़के के पिता और परिवार वालों ने मेरी छोटी लड़की को ही पसंद किया था और जल्द सगाई करने की बात भी कही थी। सगाई के बाद अजितेश के परिजनों ने शादी करने से मना कर दिया।

वहीं साक्षी के विधायक पिता राजेश मिश्रा ने एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में इस बात का दावा किया था कि अजितेश की पहले भी सगाई हो चुकी है। ऐेसे में अब लोग अजितेश पर ही सवाल खड़े करने लगे हैं।

इससे पहले साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश के एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में साक्षी ने अपने विधायक पिता राजेश मिश्रा से खुद की जान को खतरा बताया था और पुलिस से मुदद की गुहार लगाई थी। वीडियो में साक्षी ने कहा था कि उन्होंने दलित लड़के से शादी की है, और यही वजह है कि उकना परिवार उनका दुश्मन बन गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.