Blog

राजपथ पर उत्तराखंड की झांकी में नहीं बजा लोकगीत, उदास हुए देवभूमि के लोग!

दिल्ली के राजपथ पर 72वें गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखंड की झांकी भी दिखाई गई।

आपको बता दें, केदारनाथ पर केंद्रित इस झांकी को बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया था , जिसमें देवभूमि के इस धाम की महिमा को वर्णित किया गया था। राजपथ पर जैसे ही उत्तराखंड की झांकी आई राजपथ पर बैठे उत्तराखंडवाली और टीवी पर इस झांकी को देख रहे दर्शक उत्साहित हुए , लेकिन जैसे ही उन्होंने झांकी के साथ बजा हिंदी गीत सुना , दर्शक उदास हो गए ।

उन्हें उम्मीद थी कि उत्तराखंड की इस झांकी के साथ, स्थानीय लोक गायकों द्वारा गाया गया , कोई गीत या उत्तराखंड की कोई पहाड़ी धुन सुनने को मिलेगी , लेकिन बॉलीवुड गायक कैलाश खेर के भगवान शिव को लेकर गाए एक गाने को इस झांकी के साथ बजाया गया । इस झांकी में केदारनाथ धाम को प्रदर्शित किया गया , साथ ही उसकी महीमा का उल्लेख किया , लेकिन कैलाश खेर द्वारा गाया गीत ….जय जय शिव शंभु जय जय केदारा….बजाया गया । 

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

6 days ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 month ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 month ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 months ago

This website uses cookies.