उत्तराखंड के दिग्गज नेता रमेश पोखरियाल निशंक प्रतिष्ठित ‘वातायान’ अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मान से नवाजे जाएंगे

उत्तराखंड के दिग्गज नेता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को प्रतिष्ठित वातायान अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मान से नवाजा जाएगा।

साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला ‘वातायन’ संस्था का सबसे प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय ‘वातायन’ शिखर सम्मान डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को आगामी 21 नवंबर को दिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय वातायन-पुरस्कार ज्यादातर हाउस ऑफ लॉर्डस और नेहरु-केंद्र-लंदन में दिए जाते हैं, लेकिन इस साल कोरोना वायरस महामारी के चलते यह वर्चुअल-समारोह में दिए जाएंगे।

निशंक एक मशहूर लेखक और कवि हैं और अब तक उनकी कई किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें ये सम्मान वातायन के सालाना पुरस्कार समारोह में उनकी साहित्य के लिए की गई उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाएगा।

फ्रेडरिक पिनकॉट यूके अवॉर्ड-2014 की विजेता संस्था वातायन की स्थापना और समारोह की शुरूआत साल 2003 में साहित्यानुरागी विलियम ब्लैक के जन्मदिन पर की गई थी। डॉ. निशंक ना सिर्फ एक राजनीतिज्ञ हैं, बल्कि एक समर्थ लेखक भी हैं। सक्रिय राजनीति में रहते हुए भी वो 75 से ज्यादा पुस्तकें लिख चुके हैं जो कि पूरी दुनिया और भारत में 10 से ज्यादा भाषाओं में प्रकाशित हुई हैं। इन 75 किताबों में काव्य संग्रह और कथा संग्रह शामिल है और उनमें से बहुत सी रचनाओं का अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मराठी, जर्मन, फ्रेंच, आदि कई भाषाओं में अनुवाद हो चुका है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.