मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले पांच दिनों तक केरल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
इसके अलावा मौसम विभाग ने चार जिलों-पत्तनमथिट्टा, एनार्कुलम, इडुक्की और त्रिशूर में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। वहीं तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलप्पुझा, कोट्टायम, कोझिकोड और वायनाड जिलों के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इन जिलों में अगले 24 घंटों में 115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक बारिश हो सकती है।
येलो अलर्ट वाले जिलों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी के बीच बारिश होने की उम्मीद है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप के साथ एक चक्रवाती व्यवस्था के बनने को अगले कुछ दिनों में दक्षिण भारत में बारिश का कारण बताया जा रहा है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.