उत्तराखंड: चारधाम यात्रा शुरू होने से ठीक पहले केदारनाथ धाम में बर्फबारी, यात्रा की तैयारी में पड़ी बाधा

उत्तराखंड में यात्रा शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलने जा रहे हैं।

इस बीच धाम में लगातार बिगड़ रहा मौसम यात्रा की तैयारियों में बाधक बन रहा है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। एक तरफ जहां मगलवार तक उत्तराखंड के कई इलाकों में आसमान से आग बरस रही थी, तो वहीं आज पहाड़ी जिलों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। बुधवार एक बार फिर से केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई, जिसने यात्रा की पहले की सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया है। इस बारिश और बर्फबारी से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, तो वहीं चारधाम यात्रा की तैयारियों में खल्ल भी पड़ रहा है।

केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे, लेकिन धाम में फिर से बर्फबारी शुरू होने के कारण यात्रा तैयारियों में दिक्कतें पैदा होने लगी हैं। धाम में अभी पेयजल, स्वास्थ्य सहित अन्य व्यवस्थाओं को पूरा किया जाना है। अगर ऐसे ही मौसम खराब रहा तो यात्रा तैयारियों में भारी परेशानियां खड़ी हो जाएंगी।

यात्रा से संबंधित विभागों द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं के लिए अपनी-अपनी तैयारियां तत्परता से की जा रही हैं, मगर केदारनाथ धाम में मौसम खराब होने व भारी बर्फबारी होने के कारण किए जा रहे निर्माण कार्यों एवं व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने में व्यवधान हो रहा है। इसके बावजूद श्रमिकों द्वारा विषम कठिन परिस्थितियों में भी भारी बर्फबारी में कार्य किया जा रहा है।

डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि धाम में बर्फबारी होने से यात्रा व्यवस्थाओं के साथ ही पुनर्निर्माण कार्यों में दिक्कतें पैदा हो रही हैं। हालांकि उन्होंने दावा किया है कि सभी व्यवस्थाओं को समय से दुरूस्त कर लिया जाएगा। मजदूर दिन रात काम में जुटे हुए हैं। इस बेमौसम बारिश और बर्फबारी ने किसानों की मुश्किलें भी बढ़ाई है। यह बारिश फसलों के लिए नुकसान दायक साबित हो रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.