कोरोना को लेकर WHO ने कही बड़ी बात, परेशान करने वाली है ये खबर!

डब्ल्यूएचओ ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी जिस तरह से विकसित हो रही है, वह दर्शाता है कि यह विषाणु कभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं होगा।

समाचार एजेंसी तास ने सोलोविएव लाइव यूट्यूब चैनल पर डब्ल्यूएचओ की प्रतिनिधि मेलिता वुजनोविक के हवाले से बताया कि यह वायरस एक स्थानिक बीमारी के रूप में आबादी में संचारित होता रहेगा। उन्होंने कहा कोरोना वायरस एक स्थानिक बीमारी बनने की ओर है। इसका मतलब है कि यह समाप्त नहीं होगा। लेकिन हमें यह सीखना होगा कि इसका इलाज कैसे किया जाए और इससे खुद को कैसे बचाया जाए।

उन्होंने कहा सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें अभी संक्रमण को रोकने और इसकी चपेट में आने वालों की संख्या को कम करने की आवश्यकता है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो नए रूप में वेरिएंट अप्रत्याशित रूप से सामने आएंगे।

सुश्री वुजनोविक ने कहा कि प्रमाण दर्शाते हैं कि ओमिक्रोन वेरिएंट अन्य की तुलना में कम गंभीर है लेकिन इसके खतरों को कम करके नहीं आंका जाना चाहिए और मानवता को इसे लेकर कोई कोताही बरतना जल्दबाजी होगी।

उन्होंने कहा अब इस बात के सबूत हैं कि ओमिक्रोन (पिछले वेरिएंट) की तुलना में कम घातक लगता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। कोरोनावायरस संक्रमण के बहुत गंभीर परिणाम हो सकते हैं। सुश्री वुजनोविक ने कहा टीकाकरण के अलावा, अब अन्य सुरक्षा उपायों का भी पालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है जिनमें फेस मास्क पहनना और नियमित अंतराल पर इसे बदलना, कमरों को हवादार करना और सीमित स्थानों में लोगों की भीड़ से बचना बहुत महत्वपूर्ण है।

इस बीच, रूस में रविवार को पिछले 24 घंटों में कोरोनो वायरस संक्रमण के 27,179 नए मामले दर्ज किए, जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10,774,304 हो गई है।  रूस में इस संक्रमण से 723 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 320,634 हो गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.