उत्तराखंड चुनाव: सपा ने जारी की 30 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

पार्टी ने 30 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। गंगोत्री विधासभा सीट से पंडित विजय बहुगुणा को पार्टी ने मैदान में उतारा है। उत्तराखंड में अब तक हुए चार विधानसभा चुनाव में एक भी सीट जीतने में नाकाम रही समाजवादी पार्टी इस बार बदली रणनीति के साथ चुनाव में उतरी है। इसी कड़ी में पार्टी ने राज्य की 70 में से 30 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

उत्तरकाशी जिले की पुरोला सीट से चयन सिंह, गंगोत्री से पंडित विजय बहुगुणा, बदरीनाथ से वीरेंद्र कैरूनी, थराली से किशोर कुमार, कर्णप्रयाग से गजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। पौड़ी गढ़वाल जिले की यमकेश्वर विधानसभा सीट से विपिन बडोनी, पौड़ी से राजेंद्र प्रसाद, श्रीनगर से सुभाष नेगी, चौबट्टाखाल से जय प्रकाश टम्टा, लैंसडौन से संदीर रावत, पिथौरागढ़ जिले की धारचूला सीट से मनोज प्रसाद, डीडीहाट से सुरेंद्र सिंह गुरंग, पिथौरागढ़ से रमेश सिंह बिष्ट, गंगोलीहाट से गोपाल दास खुमति, बागेश्वर जिले के कपकोट से हरी राम शास्त्री, बागेश्वर से लक्ष्मी देवी को प्रत्याशी बनाया गया है।

वहीं, अल्मोड़ा जिले की द्वाराहाट विधानसभा सीट से गणेश कांडपाल, सल्ट से मुकेंद्र बंगारी, रानीखेत से सुनीता रिखाड़ी सोमेश्वर से बलवंत आर्य, अल्मोड़ा अर्जुन सिंह भाकुनी, जागेश्वर रमेश सनवाल, चंपावत जिले की लोहाघाट सीट से मो. हारुन, नैनीताल जिले की हल्द्वानी सीट से सुऐब अहमद, कालाढूंगी से राजेंद्र कुमार वालिया, ऊधमसिंह नगर जिले की कालाढूंगी सीट से राजेद्र कुमार वालिया, काशीपुर से सरदार बलजिंदर सिंह, बाजपुर से मनीषा, हरिद्वार जिले की रुड़की विधानसभा सीट से राजा त्यागी, देहरादून जिले की धर्मपुर सीट से मो. नासिर और कैंट से राकेश पाठक को प्रत्याशी घोषित किया गया

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.