Blog

नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से 7वीं बार तिरंगा फहराने वाले चौथे प्रधानमंत्री बने, पढ़िए पहले कौन से 3 पीएम हैं ?

देश आज 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हर कोई इस मौके पर आजादी के जश्न में डूबा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से सातवीं बार तिरंगा फरहराने वाले देश के चौथे और पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बन गए हैं। पीएम मोदी से पहले पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह पीएम मोदी से ज्यादा बार लाल किले की प्राचरी से तिरंगा फहराया है। सबसे ज्यादा बार जवाहरलाल नेहरू ने पीएम रहते हुए लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया है। उन्होंने 1947 से 1963 के बीच लाल किले पर तिरंगा फहराया। जबकि इंदिरा गांधी ने 1966 से 1976 और 1980 से 1984 के बीच अपने दो कार्यकाल के दौरान लाल किले पर तिरंगा फहराया। जबकि मनमोहन सिंह ने 2004 से 2013 के बीच अपने कार्यकाल के दौरान लाल किले पर तिरंगा फहराया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तिरंगा फहराने के तुरंत पर उन्हें ‘राष्ट्रीय-गार्ड’ नेशनल-सैल्यूट दिया गया। राष्ट्रीय-गार्ड में तीनों सेनाओं और दिल्ली पुलिस के कुल 32 जवान थे। थलसेना के ग्रेनेडियर रेजीमेंटल सेंटर के बैंड ने राष्ट्रगान की धुन बजाई। इस बैंड का नेतृत्व सूबेदार-मेजर अब्दुल गनी ने किया। इसके बाद पीएम को 21 तोपों की सलामी दी गई।

पीएम मोदी देश के इकलौते ऐसे नेता हैं, जो लगातार 18 साल से ज्यादा समय से चुनी हुई सरकार के मुखिया के रूप में काम कर रहे हैं। पहले वो अक्टूबर 2001 से 22 मई 2014 तक लगातार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद 26 मई 2014 को भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने शपथ ली थी। तब से लेकर अब तक लगातार वह प्रधानमंत्री पद पर बने हुए हैं। 18 सालों से वो प्रदेश या देश के मुखिया के तौर पर तिरंगा फहराते आ रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.