उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अब अस्तित्व में आ गया है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया।
इस मौके पर कुलपति भंडारी द्वारा विश्वविद्याल का उद्घाटन भी किया गया। पहली बार अल्मोड़ा आने पर विश्वविद्यालय के प्रोफिसर्स छात्र संघ पदाधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उनका ढोल नगाड़ों के स्वागत किया गया।
प्रो. एनएस भंडारी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि आज विश्विद्यालय अपने अस्तित्व में आ गया है। उन्होंने कहा कि मुझे प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गई, जिसको वो पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय बनने से पर्वतीय क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के आयाम मिलेंगे और यहां के लोगों के लिए रोजगार का एक बड़ा माध्य्म भी होगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि अल्मोड़ा, बगेश्वर, पिथौरागड़ और चंपावत के छात्रों को उच्च शिक्षा के साथ गुणवत्तापूरक शिक्षा मिल सके।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.