Blog

दिल्ली: पिता बनाते थे पंक्चर, बेटा बन गया विधायक

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को प्रचंड जीत मिली है। 70 में से 62 सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज की। जबकि 8 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस एक बार फिर अपना खाता तक नहीं खोल पाई।

आम आदमी पार्टी के 62 विधायकों में से एक हैं जंगपुरा के विधायक प्रवीण कुमार। प्रवीण कुमार ने एमबीए किया है वो एक बड़ी कंपनी में काम करते थे। उनकी सैलरी लाखों में थी। प्रवीण ने शानदार पैकेज को छोड़कर केजरीवाल के आंदोलन का हिस्सा बने और आप के टिकट पर 2015 में चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। अब दूसरी बार विधायक बनकर उन्होंने ये साबि‍त कर दिया है कि अगर लगन हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है।

प्रवीण कुमार संघर्ष

35 साल के प्रवीण मूल वैसे तो मध्य प्रदेश के बैतूल के एक छोटे से कस्बे आठनेर के रहने वाले हैं। प्रवीण कुमार के पिता भोपाल में पंक्चर टायर रिमोल्ड करने का काम करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की बेटा भले ही दूसरी बार भी विधायक बन गया है लेकिन पिता ने अपना काम करना नहीं छोड़ा। उनके कस्बे आठनेर में भी प्रवीण की जीत का जश्न मनाया गया। प्रवीण कुमार बचपन से ही प्रतिभाशाली थे। शुरुआती पढ़ाई उन्होंने आठनेर में की। आगे की पढ़ाई के लिए वो भोपाल चले गए। वहां से टीआईटी कालेज बीएससी के बाद एमबीए किया।

बेटे को पढ़ाने के लिए पिता भी भोपाल आ गए। यहां उन्होंने पंक्चर बनाने और टायर रिमोल्ड का काम करके प्रवीण को अच्छी शिक्षा दिलाई। प्रवीण ने भी पिता की मेहनत को साकार किया और अपना करियर एक एम‍बीए प्रोफेशनल के तौर पर बनाया। दिल्ली में नौकरी करने दौरान ही वो अन्ना के आंदोलन के साथ जुड़ गए। प्रवीण आंदोलन से इतने प्रभावित हुए कि नौकरी छोड़कर उसी में शामिल हो गए। आंदोलन खत्म होने के बाद आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

8 hours ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

This website uses cookies.