उत्तराखंड: त्रिवेंद्र कैबिनेट की बैठक में शिक्षा, खनन, नौकरियों समेत कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर, जानें क्या है खास

त्रिवेंद्र सिंह रावत कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में 13 प्रस्तावओं में से 10 प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बाकी तीन प्रस्तवों पर अगली बैठक में चर्चा होगी।

कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री मदन कौशिक ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में विधानसभआ का बजट सत्र 3 मार्च 6 मार्च तक गैरसैंण में कराने के प्रस्तव समेत 10 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

कैबिनेट के अहम फैसले:

  • राज्य विश्व विद्यालय विधेयक 2020 के अध्यन के लिए कैबिनेट की सब कमेटी का सरकार गठन करेगी।
  • उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद अधिनयम 1995 में आंशिक संशोधन किया गया। अब  इसका नाम अब उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा परिषद अधिनयम 1995 होगा। उच्च शिक्षा मंत्री उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष होंगे।
  • नैनीताल में बंद पड़ी एचएमटी फैक्ट्री जिन विभागों की भूमि पर बनी थी उन विभागों को भूमि वापस की जाएगी। सरकार 72 करोड़ में बची हुई भूमि खरीदेगी
  • निजी पट्टे के खनन पर सरकार की जगह डीएम को खनन मंजूरी देने का अब अधिकार
  • देहरादून-मसूरी विकास प्राधिकरण में 78 पदों को मंजूरी
  • विधिक सेवा प्राधिकरण में आंशिक संशोधन को मंजूरी
  • उत्तराखंड निशुल्क अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार नियमावली में संशोधन
  • कक्षा 5 और 8 में फेल होने के मामले में प्रस्ताव पर मुहर
  • कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में इको सेंसेटिव जोन को लेकर आए प्रस्ताव पर कैबिनेट की अगली बैठक में होगी चर्चा
newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.