Categories: IndiaNews

दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती विंग कमांडर अभिनंदन ने जताई ये इच्छा, मंत्री ने जज्बे को किया सलाम

भारतीय वायुसेन के जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन का दिल्ली के आर्मी अस्पताल में इलाज जारी है। खबरों के मुताबिक, वो जल्द स्वस्थ होकर एक बार फिर ड्यूटी ज्वॉइन करना चाहते हैं।

मिग-21 से पाकिस्तान के F-16  को पल में ढेर करने वाले विंग कमांडर से रविवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सुभाष राव भामरे ने अर्मी अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान अभिनंदन काफी बेहतर दिखे। वे भामरे से बात करते वक्त मुस्कुराते भी दिखे। खबरों के मुताबिक, अभिनंदन को पसली में और आंदरूनी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि मिग-21 ध्वस्त होने के बाद जिस वक्त अभिनंदन ने विमान से इजेक्ट किया और पाकिस्तान की सीमा में जा गिरे शायद उसी वक्त उन्हें ये चोट लगी होगी। आशंका ये भी जताई जा रही हैं कि अभिनंदन को ये चोट पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा किए गए हमले में भी लगने की संभावना है।

फिलहाल दिल्ली के आर्मी अस्पताल में अभिनंदन का इलाज जारी है। खबरों के अनुसार, अभिनंदन को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी वो तुरंत ड्यूटी ज्वॉइन नहीं कर पाएंगे। अभी उन्हें कुछ और जांच प्रक्रियाओं से गुजरना है। अस्पताल से छुट्टी के बाद खुफिया एजेंसी और वायुसेना के अधिकारी उनसे पूछताछ करेंगे। अभिनंदन से सिलसिलेवार ढंग से अधिकारी ये सवाल पूछेंगे कि पाकिस्तान की सीमा में गिरने के बाद उकने साथ क्या हुआ था। इन सारे सवालों का जवाब देने और इस परीक्षा को पास होने के बाद ही अभिनंदन ड्यूटी ज्वॉइन कर पाएंगे।

गौरतलब है कि 27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में भारतीय वायुसीमा में पाकिस्तानी विमान घुसे थे, जिन्हें भारतीय वायुसेना ने भागने पर मजबूर कर दिया था। इन पाकिस्तानी विमानों में से एक विमान F-16 भी था, जिसे अभिनंदन ने मिग-21 से मार गिराया था। इसी दौरान मिग-21 के ध्वस्त होने पर वे पाकिस्तान की सीमा मे जा गिर थे। जिसके बाद उन्हें पाकिस्तानी आर्मी ने हिरासत में ले लिया था। हालांकि भारत के दबाव के बाद पाकिस्तान ने अभिनंदन को शुक्रवार को छोड़ दिया था। शुक्रवार को पंजाब के वाघा बॉर्डर के रास्ते अभिनंदन ने भारत में प्रवेश किया था। वाघा बॉर्डर से वायुसेना के अधिकारी अभिनंदन को सीधे लेकर अमृतसर पहुंचे थे, जहां से उन्हें दिल्ली लाया गया था। तभी से वे दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.