जम्मू बस स्टैंड पर हमले में हिज्बुल का हाथ, हमलावर गिरफ्तार

जम्मू में बस स्टैंड पर हुए ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी यासिर भट्ट ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है।

जम्मू में बस स्टैंड पर हुए ग्रेनेड हमले का खुलासा हो गया है। आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन का हाथ है। जम्मू-कश्मीर  पुलिस ने इसका खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक बस में ग्रेनेड हमला करने वाले यासिर भट्ट को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है। यासिर भट्ट ने बताया कि उसने हिज्बुल कमांडर के कहने पर बस में ग्रेनेड फेंका था।

गुरुवार दोपहर को बस स्टैंड पर बस के नीचे खड़ी बस पर ग्रेनेड फेंका गया था। इस हमले में एक की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हो गए। जिसमें कई की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को जम्मू के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। हमले के बाद आरोपी भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सूबे के राज्यपाल ने सत्यपाल मलिक ने हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 20-20 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। गवर्नर ने हमले की कड़ी निंदा की।

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला ने हमले की निंदा की है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कुछ लोग हमें बांटने की कोशिश कर रहे हैं। हमें एकजुट रहना चाहिए तभी ऐसी ताकतों को हराया जा सकता है। वहीं उमर अब्दुल्ला ने हमले में घायल लोगों के जल्द ठीक होने प्रार्थना की।

14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी है। पूरे राज्य में सुरक्षा के चाक-चौबंद पुख्ता किए गए हैं। बावजूद इसके ग्रेनेड से हमला सुरक्षा एजेंसियों पर एक बड़ा सवाल है।

 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.