कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान ने काउंसलर एक्सेस तो दे दिया, लेकिन नापाक हरकत से बाज़ नहीं आया

पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव को सोमवार को पहली बार काउंसलर एक्सेस मिला। तीन साल बाद पहली बार कुलभूषण जाधव से किसी भारतीय अधिकारी ने मुलाकात की है।

पाकिस्तान में भारतीय राजनयिक गौरव अहलूवालिया ने सोमवार को कुलभूषण से मुलाकात की। कुलभूषण जाधव से मिलने के बाद अहलूवालिया ने पाक में भारत के उप उच्चायुक्त से भी मुलाकात की। पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक कुलभूषण से भारतीय राजनियक की मुलाकात दोपहर करीब 3 बजे हुई और ये एक घंटे तक चली। आपको बता दें कि रविवार को पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को काउंसलर एक्सेस देने का प्रस्ताव दिया था। जिसे भारत ने स्वीकार कर लिया था।

ICJ के फैसले के बाद पाकिस्तान ने जाधव को काउंसलर एक्सेस तो दिया, लेकिन अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। भारत ने कहा कि मुलाकात के दौरान कुलभूषण जाधव काफी दबाव में दिख रहे थे। नई दिल्ली ने बयान जारी कर कहा कि जाधव पर पाकिस्तान के झूठे आरोप स्वीकार करने का दबाव है।

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने रविवार को कहा था कि जाधव को वियना कन्वेंशन के तहत काउंसलर एक्सेस मिलेगा। उन्होंने बताया था कि ये एक्सेस इंटरनेशनल जस्टिस ऑफ कोर्ट के फैसले और पाकिस्तान के कानून के तहत दिया जाएगा।

आपको बता दें कि इसी साल 21 जुलाई को हेग स्थित ICJ ने भारत के हक में फैसला सुनाते हुए कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक लगा दी थी। 16 जजों में से 15 जज ने भारत के हक में फैसला सुनाया था। पाकिस्तान ने 29 मार्च 2016 को बलूचिस्तान से कुलभूषण को गिरफ्तार किया था। उन पर जासूसी और आतंकवाद का इल्जाम लगाते हुए अप्रैल 2017 में वहां की आर्मी कोर्ट ने कुलभूषण को फांसी की सजा सुनाई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.