सुप्रीम कोर्ट से जमानत नहीं मिलने से दुखी लालू यादव ने जेल से जनता को लिखा भावुक खत

चारा घोटाल में जेल में बंद लालू यादव ने सुप्रीम कोर्ट से बेल नहीं मिलने पर आम लोगों को भावुक खत लिखा है। जिसमें लोगों से लोकतंत्र बचाने की अपील की है।

चारा घोटाले में सजा काट रहे RJD प्रमुख लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उच्चतम न्यायालय ने लालू की जमानत यायिका खारिज कर दी है। सबसे बड़ी अदालत से जमानत नहीं मिलने से लालू यादव दुखी हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक भावुक पत्र साझा किया है। अपने इस खत में लालू ने जनता से लोकतंत्र का बचाने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने इस बार लोकसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका ना निभाने पर भी अफसोस जताया है।

लालू यादव ने ट्वीट किया, ”44 साल में पहला चुनाव है जिसमें आपके बीच नहीं हूं। चुनावी उत्सव में आप सभी का दर्शन नहीं होने का अफसोस है। आप लोगों की कमी खल रही है इसलिए जेल से ही आपके नाम खत लिखा है। उम्मीद है कि आप इसे पढ़ेंगे और लोकतंत्र के साथ संविधान को बचाएंगे। जय हिंद, जय भारत।”

अपने खत में लालू यादव ने लिखा, ”इस वक्त जब बिहार एक नई गाथा लिखने जा रहा है, यहां रांची के अस्पताल में अकेले बैठकर सोच रहा हूं कि क्या विध्वंसकारी शक्तियां मुझे इस तरह कैद कराके बिहार में फिर किसी षड्यंत्र की पटकथा लिखने में सफल हो पाएंगी? मेरे रहते मेरे बिहारवासियों के साथ फिर मैं धोखा नहीं होने दूंगा। मैं कैद हूं, अपने विचारों को आपसे साझा कर रहा हूं क्योंकि एक-दूसरे से विचारों को साझा करके ही हम इन बांटने वाली ताकतों के खिलाफ लड़ सकते हैं।” लालू प्रसाद यादव ने मौजूदा चुनाव को इज्जत को दांव पर लगाने वाला चुनाव बताते हए इसे आर-पार की लड़ाई बताया। इसके साथ ही आरजेडी प्रमुख ने इस चुनाव को सरकार और गद्दार की पहचान वाला चुनाव बताया है।

आपको बता दें कि लालू यादव ने अपनी खराब सेहत का हवाला देकर बेल मांगी थी। फिलहाल वो रांजी के रिम्स अस्पतला में इलाज करा रहे हैं। 1980 के बाद से ये पहला मौका है जब लोकसभा चुनाव में लालू यादव की सक्रियता नहीं है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

17 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.