विंग कमांडर अभिनंदन का श्रीनगर के बाहर ट्रांसफर किया गया

इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान का श्रीनगर के बाहर ट्रांसफर कर दिया गया है। खबरों के मुताबिक सुरक्षा वजहों से दूसरे इलाके में उनकी तैनाती का फैसला किया गया है।

विंग कमांडर अभिनंदन को जैश-ए-मोहम्मद से धमकियां मिल रही थीं। अधिकारियों ने जांबाज अफसर को ट्रांसफर ऑर्डर भेज दिया है। ये नहीं पता चला है कि उनकी पोस्टिंग कहां होगी, लेकिन कहा जा रहा है कि वेस्टर्न सेक्टर में उन्हें तैनात किया जाएगा। आपको बता दें कि छुट्टी के दौरान चेन्नई में अपने घर जाने के बजाय अभिनंदन ने श्रीनगर में अपने स्क्वाड्रन में रुकने का फैसला किया था।

आपको बता दें कि पाकिस्तान से लौटने के बाद उनका कई चरणों में मेडिकल और मनोवैज्ञानिक चेकअप किया गया था। पूरी तरह से ठीक होने के बाद उन्हें छुट्टी पर जाने के कहा गया था ताकि वो उड़ाने भरने के लिए बुलाए जाने पर पूरी तरह से ठीक हों।

गौरतलब है कि 27 फरवरी को भारतीय सीमा में घुस आए पाकिस्तान के लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराया था। पाकिस्तान के विमान को खदेड़ने के दौरान उनका विमान मिग 21 बाइसन भी गिर गया था। जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया था। दुनियाभर के दबाव के बाद पाकिस्तान ने अभिनंदन को एक मार्च को रिहा कर दिया था। इसके बाद से ही अभिनंदन जैश के निशाने पर थे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.