Blog

बीजेपी का ‘बैटबाज़’ विधयाक जेल से रिहा, समर्थकों ने की हर्ष फायरिंग

मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय को जेल से रिहा कर दिया गया है।

जेल के बाहर आकाश विजयवर्गीय के समर्थक मौजूद थे, जिन्होंने माला पहनाकर आकाश का स्वागत किया। यही नहीं इंदौर में बीजेपी दफ्तर के बाहर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने आकाश की रिहाई पर जश्न मनाया और जमकर ढोल की थाप पर नाचे। बीजेपी एक कार्यकर्ता ने जश्न के दौरान हवा में फायरिंग भी की।

बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय को 26 जून को निगम अधिकारी को सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जेल से रिहा होने के बाद बीजेपी विधायक ने कहा कि उन्हें निगम अधिकारी को पीटने का कोई अफसोस नहीं है। मीडिया से बात करते हुए आकाश ने कहा, ”ऐसे हालात में जब महिला को घसीटा जा रहा हो। मैंने वही किया जो मैं कर सकता था। मैंने जो कुछ किया उसपर मुंझे कोई शर्मिंदगी नहीं है, लेकिन मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि वह दोबारा मुझे बल्लेबाजी करने का मौका न दे।”

गौरतलब है कि 26 जून को सुबह में निगम का एक दस्ता विधायक आकाश विजयवर्गीय के इलाके में पहुंचा था। निगम का दस्ता इलाके में एक जर्जर इमारत को ढहाने के लिए गया था। इस दौरान निगम अधिकारियों से आकाश विजयवर्गीय भिड़ गए। इस दौरान उन्होंने निगम के एक अधिकारी को क्रिकेट के बल्ले से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान आकाश के समर्थकों ने भी निगम अधिकारी की पिटाई की। मामले का वीडियो सामने आने के बाद हंगामा खड़ा हो गया था। दोपहर होते-होते पुलिस ने बीजेपी विधायक को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद आकाश को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था, जहां से कोर्ट ने विधायक को जेल भेज दिया था। शनिवार को इंदौर की विशेष कोर्ट से आकाश को जमानत मिल गई थी, और अब उन्हें रिहा कर दिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.