जायरा वसीम ने बॉलीवुड को कहा बाय- बाय, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

फिल्म दंगल से लाइमलाइट में आने वाली एक्ट्रेस जायरा वसीम के सोशल मीडिया पोस्ट से सब हैरान है। दरअसल जायरा वसीम ने अचानक बॉलीवुड को अलविदा बोल दिया है जिसका एलान उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए किया।

जायरा ने फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर 6 पन्नों का पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 5 साल पहले मैंने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने मेरी जिंदगी को हमेशा के लिए बदल दिया, 5 साल की मेरी बॉलीवुड यात्रा काफी थकाने वाली रही, जैसे ही मैंने बॉलीवुड में कदम रखा मेरे लिए पॉपुलर होने के कई रास्ते खुल गए, मुझे लोगों की सरहाना मिलने लगी, कई बार मुझे युवाओं का रोल मॉडल भी माना गया इसके बावजूद ये वो नहीं था जो मुझे चाहिए था, जायरा ने आगे लिखा कि आज मेरे बॉलीवुड में पांच साल पूरे हो रहे हैं। मैं जो काम कर रही हूं उससे मैं खुश नहीं हूं।वास्तव में बॉलीवुड से मुझे बहुत प्यार, समर्थन और प्रशंसा मिली लेकिन इसने मुझे अज्ञानता के रास्ते पर ले जाने का काम भी किया क्योंकि मैं चुपचाप और अनजाने में ईमान से भटक गई। एक्ट्रेस बनने की वजह से इस्लाम के दूर होती जा रही हूं। बॉलीवुड से अपना नाता हमेशा के लिए तोड़ रही हूं। मैं ये फैसला काफी सोच समझ कर ले रही हूं।

बता दें कि जायरा वसीम ने 2016 में आमिर खान की फिल्म दंगल से बॉलीवुड में दस्तक दी थी। जिसमें उन्होंने महिला पहलवान गीता फोगाट का किरदार निभाया था। उसके बाद जायरा सीक्रेट सुपरस्टार फिल्म में नजर आईं। जायरा की आने वाली फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ है। जिसकी शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है

जायरा वसीम के फैंस उनके इस फैसले पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली जायरा वसीम का यह कदम चौकाने वाला है जिसका कुछ लोग विरोध भी कर रहे हैं और कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि जायरा वसीम ने ये फैसला किसी के दबाव में लिया है।

स्क्रिप्ट: प्रगति

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.