चलो बुलावा आया है…बाबा ने बुलाया है

जुबां पर बम-बम भोले का जयकारा और दिल में बाबा बर्फानी के लिए गहरी आस्था। जम्मू बेस कैंप से रविवार सुबह अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हो गया।

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सलाहकार केके शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को रवाना किया। आतंकी खतरे को देखते हुए इस बार पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। खुद गृहमंत्री अमित शाह भी सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले चुके हैं।

इस बार करीब डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोगों ने अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। यही वजह है कि पूरे रूट पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है.। सुरक्षा के लिए आरएफआईडी टैग का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही ड्रोन कैमरे और यूएवी से भी पूरे यात्रा रूट पर नजर रखी जा रही है।

इस बार सालाना अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के दौरान किसी भी इमरजेंसी हालात से निपटने के लिए दस्ते में इस बार मोबाइल एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। ये एंबुलेंस श्रद्धालुओं से लेकर सुरक्षाकर्मी तक को हर मुमकिन मदद पहुंचाएगी। संजीवनी नाम से सीआरपीएफ का ये दस्ता इमरजेंसी के दौरान यात्रियों को ना सिर्फ फर्स्ट एड देगा बल्कि लैंडस्लाइड की सूरत में घायलों को नजदीकी अस्पताल भी पहुंचाएगा।

अमरनाथ गुफा तक पहुंचने के लिए दो रास्ते हैं पहला पहलगाम के रास्ते जहां से पवित्र गुफा की दूरी करीब 34 किलोमीटर है। दूसरा रास्ता बालटाल से है जहां से अमरनाथ गुफा की दूरी 16 किलोमीटर है। पहाड़ी चढ़ाई होने की वजह से दोनों ही रास्तों पर पैदल चलकर जाना होता है। जम्मू से लेकर बालटाल और पहलगाम तक के रूट की सुरक्षा को सीआरपीएफ के हवाले है। पहलगाम और बालटाल से गुफा तक के रास्तों पर सेना और बीएसएफ भी स्थानीय पुलिस का साथ दे रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

7 days ago

This website uses cookies.