ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न का नया ऑफिस ताजमहल से भी 50 गुना ज्यादा बड़ा है, देखें वीडियो

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपना नया कैंपस हैदराबाद में खोला है। ऑफिस आठ अजूबों में से एक ताजमहल से भी 50 गुना ज्यादा बड़ा है। कैंपस करीब 9.5 एकड़ में फैला है। अमेजन का ये ऑफिस कुल क्षेत्र के लिहाज से दुनिया में अमेजन की सबसे बड़ी इमारत है।

अमेजन के इस ऑफिस में करीब 15 हजार कर्मचारी काम कर करेंगे। अमेजन इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और कंट्री मैनेजर अमित अग्रवाल के मुताबिक हैदराबाद का नया कैंपस इसके अमेरिका में स्थित हेडक्वार्टर के बाद सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी बेस भी है। इस ऑफिस में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर, मशीन लर्निंग साइंटिस्ट, प्रोडक्ट मैनेजर, फाइनेंस और कई दूसरे कामों से जुड़े कर्मचारी हैं।

मजबूती की बात करें तो इमारत में एफिल टॉवर से भी 2.5 गुना ज्यादा स्टील लगी  है। इमारत में 15 मंजिल है। अमेज़न ने दीवार की डिटेलिंग पर विशेष ध्यान दिया है और इसकी खूबसूरती से चित्रित प्लेटों और पोस्टरों से उद्धरण और समकालीन कलाकृति पर गर्व किया है। इसके साथ ही कैंपस को पर्यावरण फ्रेंडली बनाने की भी कोशिश की गई है। कैंपस में करीब 300 पेड़ लगें हैं। इनमें तीन विशेष पेड़ 200 साल पुराने हैं। यही नहीं नए कैंपस में 8.5 लाख लीटर पानी रिसाइकल की क्षमता वाला प्लांट भी है। आपको बता दें कि अमेजन ने 30 मार्च 2016 को इस कैंपस का निर्माण शुरू किया था।

नया ऑफिस बनने के बाद हैदराबाद के पुराने ऑफिस से उन्हें नए ऑफिस में शिफ्ट किया जा रहा है। अब तक करीब 4,500 कर्मचारी शिफ्ट किए जा चुके हैं। भारत में कंपनी के 62 हजार फुल टाइम कर्मचारी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेजन भारत में अब ऑनलाइन फूड डिलीवर बिजनेस में उतरेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.