Blog

CAA: विरोध के बीच गृह मंत्री अमित शाह का एक्ट को लेकर बड़ा बयान, दिल्ली में फिर प्रदर्शन हुआ उग्र

नागरिकता संशोधन एक्ट के विरोध में देशभर में हो प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बाहर से आए अल्पसंख्यक शरणार्थियों को उनकी सरकार नागरिकता जरूर देगी।

शरणार्थी भारत के नागरिक बनेंगे और दुनिया में सम्मान के साथ रहेंगे। एक कार्यक्रम में शाह ने कहा कि मोदी सरकार और बीजेपी इस मुद्दे पर अडिग है।

दिल्ली में फिर बवाल

नागरिकता संशोधन एक्ट के विरोध में प्रदर्शन के दौरान आज दिल्ली में फिर बवाल हो गया। सीलमपुर में प्रदर्शनकारियों पुलिस पर पथराव किया और एक थाने को आग के हवाले कर दिया। साथ ही पुलिस की दो बाइक में भी आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने डीटीसी बसों में भी तोड़फोड़ की है। हिंसक प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। कुछ वक्त के लिए इस रूट के मेट्रो के कुछ स्टेशनों को बंद कर दिया गया।

जामिया में प्रदर्शन

जामिया यूनिवर्सिटा के छात्रों ने आज भी सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट और छात्रों पर हुई बर्बरता के विरोध में प्रदर्शन किया। जामिया में आज छात्रों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।

दो दिन पहले जामिया में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया। जिसके बाद उन्हें साकेत कोर्ट में पेश किया गया। साकेत कोर्ट ने सभी 6 आरोपियों को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.