यूपी विधानसभा में अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे BJP विधायक, लखनऊ से दिल्ली तक हड़कंप!

उत्तर प्रदेश बीजेपी में बगवाती सुर देखने को मिले है। ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि जब अपनी ही सरकार के खिलाफ बीजेपी के विधायक विधानसभा में धरने पर बैठक गए।

जैसे ही योगी सरकार के कामकाज से नाराज विधानसभा में बीजेपी के विधायक धरने पर बैठे लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया। दरअसल सदन में नागरिकता संशोधन कानून पर चर्चा हो रही थी। विपक्ष ये मांग कर रहा था कि योगी सरकार इस मुद्दे पर एक प्रस्ताव केंद्र को भेजे। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया और सदन से वॉकआउट कर गए।

इस बीच गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर सदन में खुड़े हुए और अधिकारियों के दुर्व्यहार का मुद्दा उठाने की कोशिश की। उनके हाथ में एक पर्चा था, जिसे वो पढ़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें बैठने के लिए कह दिया। लेकिन बीजेपी विधायक बैठे नहीं सदन में खड़े होकर बोलते रहे। कुछ देर बाद सदन में विपक्षी विधायक पहुंचे। उन्होंने देखा कि बीजेपी विधायक नंदकिशोर को बोलने नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में विपक्षी विधायक बीजेपी विधायक नंदकिशोर के समर्थन में आ गए। विपक्षी विधायक वैल में पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि अगर सदन में सत्ता पक्ष के विधायक को बोलने नहीं दिया जा रहा तो हमें क्या बोलने दिया जएगा। हंगामा बढ़ता देख स्पीकर ने सदन को स्थगित कर दिया। इसके बाद नाराज बीजेपी विधायक नंदकिशोर सदन में धरने पर बैठक गए। देखते ही देखते बीजेपी के 100 से ज्यादा विधायक नंदकिशोर के समर्थन में आ गए और सदन में धरने पर बैठक गए। वहीं, विपक्षी विधायक भी नंदकिशोर के समर्थन में धरने पर बैठ गए।

बाद में पार्टी के बड़े नेताओं के समझाने के बाद बीजेपी के विधायक माने। लेकिन आखिर तक करीब 81 विधायक धरने पर डटे रहे। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के विधायकों ने इसे जनप्रतिनिधियों के सम्मान से जुड़ा मामला बताते हुए सत्तापक्ष के विधायकों का साथ देते हुए धरने में हिस्सा लिया।

इस बात से नाराज थे बीजेपी विधायक नदंकिशोर गुर्जर:

बीजेपी विधायक नंदकिशोर का कुछ दिन पहले अपने क्षेत्र में आपूर्ति निरीक्षक से विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। बीजेपी विधायक को पुलिस ने घंटों थाने में बैठाए रखा था। इस बात से नाराज बीजेपी विधायक ने इस मामले को लेकर सीएम योगी को खत लिखा था और मामले की जानकारी दी थी। मंगलवार को बीजेपी विधायक नंदकिशोर ने इसी मामले को विधानसभा में उठाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन स्पीकर ने उन्हें इसकी इजाजत नही दी। जिसके बाद सदन में बीजेपी विधायकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। विधायक नंदकिशोर ने सदन से इस बात पर धरना खत्म किया कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो बुधवार को फिर से वो इस मुद्दे को उठाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 week ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.