Categories: IndiaNews

अन्ना हजारे ने लोकपाल के मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ फूंका बिगुल

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने एक बार फिर लोकपाल कानून लागू कराने की मांग को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है।

लोकपाल लागू कराने की मांग को लेकर अन्ना हजारे बुधवार से महाराष्ट्र के रालेगढ़ सिद्धि अपने गांव में  अनशन शुरू करेंगे। अनशन शुरू करने से पहले अन्ना ने कहा, “कल यानी बुधवार सुबह 10 बजे से मैं अपने गांव रालेगढ़ सिद्धि में अनशन पर बैठ रहा हूं। मेरा अनशन किसी व्यक्ति, पक्ष, पार्टी के विरोध में नहीं है। समाज और देश की भलाई के लिए मैं बार-बार आंदोलन करता आया हूं। उसी प्रकार का ये आंदोलन भी है।”

अन्ना ने आगे कहा, “लोकपाल कानून को बने हुए 5 साल हो गए और नरेंद्र मोदी सरकार 5 साल बाद भी इसे लागू नहीं करा पाई, बार-बार बहानेबजी करती है। अगर नरेंद्र मोदी सरकार के दिल में इसे लागू कराने का इरादा होता तो क्या पांच साल में ये लागू नहीं होता।”

पिछले साल मार्च के महीने में अन्ना हजारे ने लोकपाल समेत कई मुद्दों पर एक हफ्ते तक दिल्ली के रामलीला मैदन में अनशन किया था। तब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अन्ना का अनशन खत्म कराया था। अनशन खत्म करते हुए अन्ना ने कहा था कि मैं मोदी सरकार को लोकपाल लागू करने के लिए 6 महीने का वक्त देता हूं। उन्होंने कहा था कि अगर 6 महीने के भीतर मोदी सरकार लोकपाल को लेकर कोई फैसला नहीं लेती है तो मैं फिर से अनशन करूंगा। 6 से ज्यादा महीने का वक्त बीत चुका है, लेकिन अब तक केंद्र सरकार लोकपाल को लागू करने को लेकर कोई फासला नहीं ले पाई है।

अन्ना ने यूपीए सरकार के दौरान लोकपाल को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में ही बड़ा आंदोलन किया था। 10 दिन से ज्यादा चले अनशन के दौरान यूपीए सरकार को झुकना पड़ा था। कहते हैं कि ये अन्ना के अनशन का भी असर था कि पूरे देश में कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ा। नतीजा ये हुआ कि 2014 के लोगसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी तरह से हार हुई और सरकार चली गई। अन्ना इस बार भी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अनशन शुरू कर रहे हैं।

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

5 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

5 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

6 days ago

This website uses cookies.