Categories: IndiaNews

राफेल पर राहुल गांधी के दांव से गोवा से लेकर दिल्ली तक मची खलबली, पर्रिकर ने दी सफाई

राहुल गांधी ने मंगलवार को पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मौजूदा सीएम से मिलने के बाद बुधवार को राफेल पर ऐसा दांव चला कि बीजेपी खेमे में खलबली मच गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष बुधवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘युवा क्रांति यात्रा’ के समापन के मौके पर युवा कांग्रेस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक के बाद एक मोदी सरकार पर कई हमले किए। इस बीच उहोंने सबसे बड़ा दांव राफेल मुद्दे पर चला।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “कल ही मैं गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर से मिला, उन्होंने स्वयं कहा था कि डील बदलते वक्त पीएम मोदी ने हिंदुस्तान के रक्षा मंत्री से नहीं पूछा था।”

राहुल गांधी के इस बयान के बाद गोवा से लेकर दिल्ली तक खलबली मच गई। बीजेपी और मोदी सरकार को गठघरे में खड़ा किया जाने लगा। इधर राहुल ने बयान दिया, उधर तुरंत गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर ने पत्र लिखकर राहुल के बयान को सिरे से खारिज कर दिया। अपने पत्र में उन्होंने लिखा, “मेरी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मंगलवार को 5 मिनट के लिए मुलाकात हुई थी, इस दौरान राफेल मुद्दे पर उनसे कोई बात नहीं हुई।”

पर्रिकर ने आगे कहा, “मुझे नहीं पता था कि मेरा हाल पूछने के लिए आने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इसका राजनीति फायदा उठाएंगे।” राहुल गांधी के बयान और पर्रिकर की सफाई के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। राहुल के बयान के बाद बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं।

राहुल गांधी के बयान का मतलब क्या है?

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी पार्टी लगातार यह आरोप लगाते हुए आ रही है कि राफेल डील में हजारों करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। कांग्रेस का कहना है कि फ्रांस जाकर पीएम मोदी ने राफेल सौदे को बदल दिया और एचएएल की जगह अनिल अंबानी को डील में  ऑफसेट पार्टनर बनवा दिया। कांग्रेस का यह भी आरोप है कि पीएम मोदी ने जब सौदा बदला उस वक्त नियमों की अनदेखी की गई। राहुल गांधी का कहना है कि राफेल सौदा बदलते वक्त कम से कम रक्षा मंत्री को जानकारी दी जानी चाहिए थी। बुधवार को युवा कांग्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने इसी बात का जिक्र किया कि राफेल सौदे को बदलते वक्त पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री को जानकारी नहीं दी थी, जो कि नियमों की अनदेखी है। राहुल गांधी का दावा है कि तत्कालीन राक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने खुद इस बात को स्वीकार किया था कि पीएम मोदी ने डील बदलने की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

Ashish Ranjan

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

6 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

6 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.