Blog

आर्थिक मोर्चे पर एक और बुरी खबर है

आर्थिक मोर्चे पर लगातार बुरी खबर आ रही है। अब अंतरराष्ट्रीय मुद्री कोष यानि IMF ने भारत को झटका दिया है। IMF ने भारत की वित्त वर्ष 2019-20 में रहने वाली GDP का अनुमान घटा दिया है।

IMF के अनुमान के मुताबिक भारत की जीडीपी 6.1 फीसदी के आसपास रहेगी। इसके साथ ही IMF ने 2019 में वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 3 फीसदी कर दिया है। पिछले साल यह 3.8 फीसदी थी। हालांकि राहत की बात ये है कि IMF ने 2020 में ग्रोथ रेट 7 के आसपास रहने का अनुमान लगाया है।

आपको बता दें कि पहले IMF ने विकास दर 7 फीसदी के आसपास रहने का अनुमान जताया था। जुलाई में IMF ने 7 फीसदी की ग्रोथ रेट का अनुमान लगाया था और उससे पहले अप्रैल में 7.3 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था। 2018 में भारत की जीडीपी 6.8 फीसदी थी।

इससे पहले मूडीज ने भी आर्थिक मोर्च पर भारत को झटका दिया था। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की विकास दर का अनुमान घटा दिया। मूडीज ने साल 2019-20 के लिए ग्रोथ रेट अनुमान 5.8 फीसदी लगाया है। पहले इसका जीडीपी ग्रोथ अनुमान 6.2 फीसदी था। आपको बता दें कि RBI ने भी वित्त वर्ष 2019-20 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान को घटा दिया था।

RBI के साथ ही वर्ल्ड बैंक ने भी विकास दर का अनुमान घटा दिया है। विश्व बैंक ने भारत की ग्रोथ रेट घटाकर 6 फीसदी कर दी है। हालांकि साउथ एशिया इकोनॉमिक फोकस के लेटेस्ट एडिशन में विश्व बैंक ये भी उम्मीद जताई है कि साल 2021 में भारत ग्रोथ रेट को 6.9 फीसदी फिर से रिकवर कर सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.