उत्तराखंड पंचायत चुनाव: शांतिपूर्ण ढंग से खत्म हुआ तीसरे चरण का मतदान, अब मतगणना की बारी

उत्तराखंड में तीसरे और आखिरी चरण का मतदान बुधवार यानी 16 अक्टूबर को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।

आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही इस चरण के 11167 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में कैद हो गई। 21391 पदों के लिए 13.66 लाख मतदाताओं ने अपने मतों का इस्तेमाल किया। शाम 4 बजे तक 60.05 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। शाम 5 बजे तक आयोग ने करीब 70 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान लगाया है। हालांक अभी फाइनल आंकड़ा आना बाकी है।

न्यूज़ नुक्कड़ ग्राफिक्स

तीसरे चरण में 28 विकासखंडों में मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, ग्राम पंचायत सदस्यों के 17929 पदों पर 2176 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, ग्राम प्रधान के 2416 पदों पर 5611, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 931 पदों पर 2845 और जिला पंचायत सदस्यों के 115 पदों पर 535 प्रत्याशी मैदान चुनाव में हैं।

आखिरी चरण के मतदान के दौरान धारचूला के निंगालपानी के दारमा घाटी के कुछ देर के लिए हंगामा हुआ। माइग्रेशन वाले दुग्तू सोन बूथ में फर्जी मतदान का आरोप लगाया गया। इस बात की खबर मिलते ही इलाके के लोग गुस्से में आ गए और मौके पर हंगामा कर दिया, जिसके चलते कुछ देर के लिए मतदान बाधित हुआ। इस बात की सूचना मिलने के बाद उपजिलाधिकारी अनिल कुमार, सीओ विमल कुमार आर्चाय, सेक्टर मजिस्ट्रेट किशन ऐरी और पुलिस जवान मौके में पहुंचे और मामले को शांत कराया।

तीसरे और आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही अब मतगणना की तैयारी शुरू हो गई है। 21 अक्तूबर को मतगणान होगी। इसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.