Categories: IndiaNews

असम: हर दुल्हन को 1 तोला सोना देगी सरकार, बजट में की कई और घोषणाएं

सरकारों द्वारा पेश बजट में आपने कई किस्म की घोषणाएं सुनी होंगी, लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि किसी सरकार ने सोने और चांदी बांटने का ऐलान किया हो?

अगर आपने ऐसा नहीं सुना है तो सुन लीजिए। असम सरकार ने अपने बजट में ऐसा ही ऐलान किया है। सरकार द्वारा पेश की गई बजट के मुताबिक, राज्य की दुल्हनों को एक तोला (10 ग्राम) सोना दिया जाएगा। राज्य के वित्त मंत्री ने कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी है कि हम अपने प्रदेश में सभी समुदायों की दुल्हनों को एक तोला सोना, जिसकी लागत आज 38 हजार रुपये है, शादी के मैके पर देंगे।”

इसके अलावा भी राज्य सरकार ने अपनी जनता के लिए कई घोषणाएं की हैं। 2019-20 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने छात्रों को छात्रावास शुल्क में रियायत समेत कम उम्र की विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और अल्पसंख्यक समुदायों की लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए वजीफे की योजनाओं की घोषणा की।

बजट में सस्ती पोषण व आहार सहायता योजना (एएनएनए) की घोषणा की गई है जिसके तहत सरकार ने 53 लाख लाभार्थी परिवारों को खाद्य सुरक्षा के तहत 3 रुपये के बदले एक रुपये प्रति किलो चावल मुहैया करवाने का फैसला लिया है। वित्त मंत्री ने कहा, “सरकार डिग्री स्तर (कला, विज्ञान, वाणिज्य) के विद्यार्थियों को मुफ्त में पाठ्यपुस्तक मुहैया करवाएगी जोकि वर्तमान में 12वीं तक के छात्रों को प्रदान की जाती है।”

उन्होंने कहा, “सरकारी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों के छात्रावासों में रहने वाले प्रत्येक छात्र को उनकी आर्थिक स्थिति पर विचार किए बगैर उनके मेस बिल में वर्ष में 10 महीने तक हर महीने 700 रुपये का अनुदान प्रदान किया जाएगा।”

वित्त मंत्री ने बजट में एक नई योजना शुरू करने की घोषणा की जिसके तहत 45 साल तक की महिला के पति के निधन होने पर उसे तत्काल परिवार सहायता के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा उसे साठ साल की आयु तक प्रति माह 250 रुपये की पेंशन दी जाएगी। साठ साल के बाद उसे वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिलेगा।

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.