Categories: IndiaIndia NewsNews

रॉबर्ट वाड्रा से ED की ‘मैराथन’ पूछताछ

मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की। वाड्रा से दिल्ली में ED के दफ्तर में करीब 6 घंटे तक पूछताछ हुई। पूछताछ में रॉबर्ट वाड्रा ने लंदन में संपत्ति होने से इनकार किया है।

लंदन में संपत्ति की खरीद को लेकर जांच कर रही ईडी के सामने पहली पर रॉबर्ट वाड्रा पेश हुए। वाड्रा दोपहर करीब पौने चार बजे प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे थे। करीब घंटे के बाद पौने 10 बजे ईडी के दफ्तर से बाहर निकले। वाड्रा को दिल्ली की पटियाला हाऊस कोर्ट से 16 फरवरी तक के लिए अंतरिम जमानत मिली हुई है। पिछली सुनवाई के दौरान ही वाड्रा के वकील ने अदालत को ये भरोसा दिलाया था कि वो 6 फरवरी को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होंगे।

 रॉबर्ट वाड्रा के वकील सुमन ज्योति खेतान ने बताया कि उनके मुवक्किल रॉबर्ट वाड्रा ने ईडी के सभी सवालों के जवाब दिए। उनके वकील ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा निर्दोष हैं। राजनीतिक वजहों से उन्हें परेशान किया जा रहा है। इससे पहले रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनके साथ ईडी दफ्तर पहुंची थीं। हालांकि वो गेट से ही वापस लौट गईं। प्रियंका वाड्रा ने कहा कि वो अपने पति के साथ खड़ी हैं।

क्या है मामला?

ईडी ने लंदन के ब्रायंस्टन स्क्वायर में 19 लाख पाउंड की एक संपत्ति की खरीद को लेकर वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया है। प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि लंदन में संजय भंडारी ने 19 लाख पाउंड में संपत्ति खरीदी थी। उसकी मरम्मत पर 65900 पाउंड खर्च करने के बाद 2010 में उतनी ही रकम में वाड्रा को बेच दी थी। इससे साफ हो गया कि भंडारी इस संपत्ति का असली मालिक नहीं था,  बल्कि उसने वाड्रा को फायदा पहुंचाने के लिए यह सौदा किया था। आरोप यह भी है कि वाड्रा के स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी के कर्मचारी अरोड़ा की इस सौदे में अहम भूमिका थी।

 

 

 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.