Blog

अयोध्या: मस्जिद के लिए मिली 5 एकड़ जमीन पर विवाद, सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड-ऑल इंडिया शिया चांद कमेटी में ठनी

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर अयोध्या में दी गई 5 एकड़ जमीन को सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने सोमवार को कबूल कर लिया।

वक्फ बोर्ड कार्यलय में चली 6 सदस्यों के साथ लम्बी बैठक के बाद रौनाही में दी गई जमीन पर मस्जिद निर्माण के लिए वक्फ बोर्ड की ओर से रजामन्दी मिल गई है, लेकिन वक्फ बोर्ड के इस फैसले से ऑल इंडिया शिया चांद कमेटी को ऐतराज है। कमिटी के अध्यक्ष और शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास ने सुन्नी वक्फ बोर्ड के इस फैसले पर सवाल खड़े किए हैं।

मौलाना सैफ अब्बास ने अपने बयान में कहा कि मस्जिद के एवज में दी गई कोई और जमीन कुबूल नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि इस्लाम में मस्जिद के बदले कोई और जगह लेने की इजाजत नही है, जिसके चलते वक्फ बोर्ड का यह फैसला एकदम गलत है। सैफ अब्बास ने कहा कि यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन खुशामत में लगे हैं और इस जगह को लेकर कोई घोटाला करने की फ़िराक में है। आगे बोलते हुए मौलाना सैफ अब्ब्स ने कहा कि अगर पूरे मुस्लिम समाज से भी पूछा जाए तो वह भी यही कहेगा कि मस्जिद के बदले यह 5 एकड़ जमीन नहीं लेनी चाहिए। मौलाना सैफ अब्बास ने सुन्नी वक्फ बोर्ड के फैसले को गलत बताया और कहा कि वक्फ बोर्ड के चेयरमैन को ये 5 एकड़ जमीन नही कबूल करना चाहिए थी।

वहीं, दारुल उलूम के प्रवक्ता मौलाना सुफियान निजामी ने कहा कि मस्जिद के एवज में कोई दूसरी जमीन लेना शरीयत के खिलाफ है। सुन्नी वक्फ बोर्ड अपनी सियासी मजबूरी के तहत कर रहा काम है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों का इससे कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि मस्जिद न शिफ्ट की जा सकती है न कोई बदल हो सकता है, न मस्जिद के बदले कोई दूसरी जमीन कबूल की जा सकती है

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.