Categories: IndiaIndia NewsNews

राम मंदिर पर फैसले की घड़ी आ गई है!

राम मंदिर पर जल्द ही फैसला आ सकता है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने संकेत दिए हैं कि बुधवार को मामले की सुनवाई का आखिरी दिन हो सकता है।

मंगलवार को सुनवाई के 39वें दिन सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि सभी दल बुधवार तक अपनी दलीलें पूरी कर लें। बता दें कि उम्मीद की जा रही है कि सुनवाई पूरी होने के बाद एक महीने के वक्ता फैसला लिखने में लग सकता है। इसके बाद ही राम मंदिर पर फैसला आ सकता है। फैसला आने से पहले अयोध्या में धारा 144 लागू कर दी गई है। ये 10 दिसंबर तक लागू रहेगी।

हिंदू महासभा के वकील ने उम्मीद जताई है कि बुधवार को ही इस मामले में सभी पक्षों की जिरह पूरी होने केसाथ ही मोल्डिंग ऑफ पर भी चर्चा हो जाए। अगर ऐसा हुआ तो कल ही फैसला भी सुरक्षित हो सकता है। वकील के. परासरन ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के जन्मस्थान पर बाबर ने मस्जिद बनवाई और यह एक ऐतिहासिक भूल की गई थी। जिसे सुधारने की जरूरत है। के. परासरन ने कहा कि अयोध्या में 55 से 60 मस्जिदें हैं और मुस्लिम किसी में भी नमाज पढ़ सकते हैं। विवादित जगह पर भगवान राम का जन्मस्थान हैं और इसे बदला नहीं जा सकता है।

विष्णु जैन ने कहा, ”आज हमारे हिंदू पक्ष वकीलों ने अपनी दलीलें रखीं। हमने कोर्ट को बताया कि मुस्लिम पक्ष की तरफ से जो उपयोग के आधार पर वक्फ संपत्ति होने का दावा किया गया वो गलत है।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

7 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

7 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 week ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.