योगी सरकार के फैसले से एक झटके में बेरोजगार हो गए 25 हजार होमगार्ड

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सूबे में तैनात 25 हजार होमगार्ड्स की ड्यूटी खत्म कर दी है। सरकार ने इस फैसले की वजह बजट को बताया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि होमगार्ड को पुलिस के बराबर वेतन दिया जाने से बजट का भार बढ़ गया है। इसी को संतुलित करने के लिए ही इतनी बड़ी तादाद में होमगार्डों की छटनी करनी पड़ी है। 28 अगस्त को मुख्य सचिव की मीटिंग में होमगार्डों की ड्यूटी खत्म करने का फैसला लिया गया था। इसके बाद सोमवार को एडीजी पुलिस मुख्यालय, बीपी जोगदंड ने ये आदेश जारी किया। आपको बता दें कि सूबे में अब तक कुल 40 हजार होमगार्ड्स की ड्यूटी खत्म की जा चुकी है। होमगार्ड को 25 दिन के बजाय अब 15 दिनों की ही ड्यूटी मिलेगी।

कोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश में होमगार्ड का एक दिन का भत्ता 500 रुपये से बढ़ाकर 672 रुपये हो गया था। जिसका असर बजट पर पड़ रहा था। इसी को देखते हुए ये फैसला लिया गया था। बता दें कि यूपी में होमगार्ड की कुल स्वीकृत पद एक लाख 18 हजार है। जिसमें से 19 हजार पद फिलहाल खाली हैं। बाकी 99 हजार में से 92 हजार होमगार्ड्स को महीने में कम से कम 25 दिनों की ड्यूटी दी जा रही थी। सरकार ने शेष होमगार्ड की तैनाती में उपलब्ध बजट को एडजस्ट करते हुए 32 32 प्रतिशत की और कटौती की है। तो इस तरह करीब 40 हजार ड्यूटियां समाप्त कर दी गईं।

जिन होमगार्ड्स की ड्यूटी को खत्म किया गया है उनका ज्यादातर इस्तेमाल ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से करने के लिए किया जा रहा था। अब इनकी ड्यूटी खत्म होने से ट्रैफिक कंट्रोल पर सीधा असर पड़ेगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.