Categories: IndiaIndia NewsNews

अब अगर हनुमानजी की जाति बताई तो आपकी खैर नहीं!

अयोध्या के हनुमाढ़ी मंदिर के पुजारी ने हनुमानजी पर बयानबाजी कर रहे नेताओं को चेतावनी दी है। मंहत राजू दास ने कहा कि वो नेताओं पर केस करेंगे।

राजनेताओं में हनुमानजी की जाति बताने की ऐसी होड़ मची है कि हर दिन कोई ना कोई नेता उनकी अलग जाति या धर्म बता दे रहा है। कोई उन्हें दलित बता रहा, तो कोई जाट, कोई मुसलमान बता रहा, तो कोई आर्य। हनुमान पर लगातार हो रही बयानबाजी से साधु-संत नाराज हो गए हैं। अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के मुख्य पुजारी महंत राजू दास ने राजनेताों को चेतावनी दी है कि अब अगर किसी ने हनुमानजी के खिलाफ कोई टिप्पणी की तो वो उसके खिलाफ केस करेंगे। साथ ही महंत राजू दास ने इन नेताओं की शिकायत उनकी पार्टी के आला नेताओं से भी करने की चेतावनी दी है।

                                                                          सौ. 4star news

पुजारी महंत राजू दास ने कहा कि भगवान हनुमान को नेता धर्मों और जातियों में बांटने का काम कर रहे हैं ये अच्छा नहीं है। नेताओं के इस तरह के बयान से जनमानस दुखी है। महंत राजू दास ने आगे कहा कि नेताओं के लिए यह खुली चेतावनी है कि जिस तरह से लंका में हनुमान जी महाराज को रावण ने सिर्फ सट कहा था तो पूरी लंका ध्वस्त हो गई। अगर ये नेता अपनी बयानबाजी बंद नहीं करेंगे तो वो भी खत्म हो जाएंगे।

आपको बता दें कि सबसे पहले उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान हनुमान को एक चुनावी रैली में दलित बताया था। उसके बाद से नेताओं में हनुमानजी की जाति और धर्म बताने की होड़ सी मच गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.