वीडियो: इंडोनेशिया में सुनामी ने सब कुछ तबाह कर दिया!

इंडोनेशिया में सुनामी से अब तक 222 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 1000 से ज्यादा घायल हैं। कई लापता भी हैं।

इंडोनेशिया में सुनामी ने एक बार फिर तबाही मचाई है। शनिवार रात आई सुनामी में अब तक 222 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 1000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई लोग लापता हैं। मौत और घायलों का ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

बताया जा रहा है कि सुनामी ज्वालामुखी फटने के बाद आई है। इंडोनेशिया की टाइमिंग के मुताबिक रात करीब 9:30 बजे सुनामी आई। सुनामी से प्रभावित इलाकों में पैंनदेंगलैंग, सेरांग, और दक्षिण लाम्पुंग के इलाके शामिलहैं। ये इलाके सुंदा स्ट्रेट में पड़ता है।

इंडोनेशिया के अधिकारियों के मुताबिक अनक के फटने की वजह से समुद्र के अंदर लैंडस्लाइड हुआ और लहरों में असामान्य परिवर्तन आया जिसने सुनामी का रूप ले लिया। सुनामी की वजह से तटीय क्षेत्र में बनी दर्जनों इमारतें धराशाई हो गईं। वहीं मेट्रोलॉजी एवं जियो फिजिक्‍स एजेंसी ने एक बयान में कहा है कि इस सुनामी की वजह अनक क्राकाटाओ में समुद्र के भीतर चट्टानें खिसकना हो सकती है। बताया जा रहा है कि सुनामी आने पर समुद्र में 15 से 20 फीट ऊंची लहरें उठती देखी गई हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

 

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 weeks ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 weeks ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

3 weeks ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

3 weeks ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

4 weeks ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 months ago

This website uses cookies.