Categories: IndiaNews

‘हिंदुत्व के ब्रांड’ योगी के राज में अयोध्या की मंदिरों पर अस्तित्व का खतरा, रामनगरी में ढहाई जाएंगी प्राचीन मंदिरें?

उत्तर प्रदेश में हिदुत्व के ब्रांड कहे जाने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ के राज में अयोध्या में प्राचीन मंदिरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।

जिस आयोध्या में सीएम योगी राम राज लाने की बात कर रहे हैं। उसी अयोध्या में कुछ प्रचीन मंदिरों को ढहाने की नौबत आ गई है। अयोध्या नगर निगम ने 176 लोगों को नोटिस जारी कर कहा है, “या तो आप जर्जर मंदिरों और इमारतों को दुरुस्त कराएं या फिर ढहा दें।”

अयोध्या नगर निगम के कमिश्नर आर एस गुप्ता ने कहा, “मंदिरों और इमारतों के मालिकों के पास सिर्फ दो रास्ते हैं, या तो इन मंदिरों और इमारतों की हालत को दुरुस्त करें या फिर गिरा दें। लोग नगर निगम से भी ढहाने के लिए कह सकते हैं।”

नगर निगम के कमिश्नर ने आगे कहा, “176 में से 59 लोगों ने जर्जर इमारतों को दुरुस्त करा लिया है। वहीं 6 लोगों ने अपनी इमारतों को ढहा दिया है।”  अयोध्या में जिन मंदिरों और इमारतों को ढहाने की बात चल रही है उनमें 100 से लेकर 500 साल तक की पुरानी और ऐतिहासिक मंदिर शामिल हैं।

बनारस में भी अयोध्या जैसा ही हाल है। यहां पर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर बड़ी संख्या में मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। उधर साधु-संतों ने सरकार और निगम के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। उनका कहना है कि पुरानी मंदिरें बनारस की पहचान हैं अगर मंदिरें ही नहीं रहेंगी तो शहर की पहचान आखिर कैसे बचेगी।

Ram Yadav

Recent Posts

यूपी: गाजीपुर के नसीरपुर गांव में विकास कार्य में लाखों का भ्रष्टाचार, बिना काम कराए डकार गए पैसे!

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रेवतीपुर ब्लॉक में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है।…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट ने कोल्लेरू झील के अतिक्रमण पर नोटिस जारी किया

सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश राज्य और अन्य संबंधित अधिकारियों को कोल्लेरू झील के कथित…

1 month ago

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा मार्ग पर महिलाओं को मिल रहा रोजगार, खूब कर रही हैं कमाई

उत्तराखंड के में केदारनाथ यात्रा से इस साल भी रुद्रप्रयाग जिले के महिला स्वयं सहायता…

2 months ago

उत्तराखंड: चारधाम यात्रियों के लिए अच्छी खबर, केदारनाथ-बदरीनाथ हाईवे को जोड़ने वाली टनल अस्थायी रूप से खुली

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। चारधाम यात्रियों के लिए अच्छी खबर हैं।…

2 months ago

नैनीताल रेप केस: सीएम धामी के निर्देश, ‘कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई’

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक…

2 months ago

खुल गए बाबा केदारनाथ के कपाट, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की वर्षा

उत्तराखंड में केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham( के कपाट शुक्रवार को विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ…

2 months ago

This website uses cookies.