मध्य प्रदेश से बीजेपी के लिए दो दिन के भीतर दूसरी बुरी खबर! अब क्या करेंगे शिवराज और अमित शाह?

कर्नाटक में सरकार बनाने की तैयारियों में जुटी बीजेपी के लिए मध्य प्रदेश से दूसरी बुरी खबर आई है।

कल तक कमलनाथ सरकार (Kamal Nath Government) को गिराने की धमकी देने वाले बीजेपी नेताओं को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस समर्थित कंप्यूटर बाबा ने बड़ा बयान दिया है। गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कंप्यूटर बाबा (Computer Baba) ने दावा किया कि बीजेपी के 4 विधायक उनके संपर्क में हैं। कंप्यूटर बाबा (Computer Baba) यहीं नहीं रुके उन्होंने यहां तक कह दिया कि सीएम कमलनाथ ( Kamal Nath) के कहने पर मैं चारों विधायकों को पेश करूंगा। उन्होंने कहा चारों विधायक सरकार में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

बीजेपी विधायकों के टूटने की खबर के बाद भोपाल से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया है। बीजेपी के इन चार विधायकों से पहले दो विधायक कांग्रेस का समर्थन कर चुके हैं। दरअसल बुधवार को विधानसभा में एक बिल पर वोटिंग हुई थी। वोटिंग के दौरान बीजेपी के दो विधायकों ने कमलनाथ सरकार (Kamal Nath Government) के समर्थन में मतदान किया था। इस बात की जानकारी खुद कमलनाथ ने दी थी। सीएम कमलनाथ ( Kamal Nath) ने बीजेपी के उन नेताओं का जवाब भी दिया था जो मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने कहा था कि जब बीजेपी चाहे हम विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए तैयार हैं।

गौर करने वाली बात ये है कि गरुवार को जिस कंप्यूटर बाबा (Computer Baba) ने बीजेपी के विधायकों के संपर्क में रहने का दावा किया वो शिवराज सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रह चुके हैं। मतभेद के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के समर्थन में प्रचार किया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.