संसद में शायराना हुए SP सांसद आजम खान ने कर दी विवादित टिप्पणी

अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान एक बार फिर अपनी टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं।

गुरुवार को लोकसभा में ट्रिपल तलाक बिल पर चर्चा के दौरान रामपुर से सांसद आजम खान ने अध्यक्ष रमा देवीर को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। जिसके बाद सदन में हंगामा हो गया। आजम खान ने रमा देवी के लिए कहा, ‘’आप मुझे इतनी अच्छी लगती हैं कि मेरा मन करता है कि आप की आंखों में आंखों डाले रहूं।’’

क्या है पूरा मामला?

 लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा हो रही थी। उस वक्त बिहार के शिवहर से बीजेपी सांसद रमा देवी सदन की अध्यक्षता कर रही थीं। चर्चा के दौरान सदन में अपनी बात रखते हुए आजम कान शायराना हो गए। इस दौरान उन्होंने स्पीकर पर विवादित टिप्पणी कर दी। आजम की इस टिप्पणी से रमा देवी नाराज हो गई। इसके बाद आजम ने कहा आप बहुत सम्माननीय हैं, मेरी बहन की तरह हैं।

समर्थन में आए अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस दौरान सदन में मौजूद थे। उन्होंने आजम खान का बचाव किया। अखिलेश ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि आजम खान के कहने का मतलब किसी भी तरह से रमा देवी का अपमान करने से था। ये बीजेपी के सांसद बेहद अशिष्ट हैं तो ये उंगुली उठाने वाले कौन होते हैं।

आजम ने नहीं मांगी माफी

आजम के बयान पर सदन में जमकर हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष ने आजम खान से माफी मांगने की मांग की। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मेरे पिछले 19 साल के इतिहास में किसी सदस्य ने चेयर के खिलाफ ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया।आजम खान माफी नहीं मांगी और सदन से चले गए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.