फोटो: सोशल मीडिया
पूरे देश में रविवार को बैसाखी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। खास तौर पर पांजाब और हरियाणा में बैसाखी की खास रौनक देखने को मिली।
बैसाखी के मौके पर अमृतसर के गोल्डन टेंपल को खास तरीके से सजाया गया है। इस मौके पर गोल्डन टेंपल में कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा परिसर में जमकर आतिशबाजी की गई। ये खास आतिशबाजी बैसाखी के मौके पर की जाती है। गुरुद्वारा परिसर में आतिशबाजी देखने लायक थी। आतिशबाजी से पूरा आसमान रोशन था। गुरुद्वारे में बड़ी सख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, जो इस जश्म ने शामिल हुए।
उत्तर भारत, हरियाणा और पंजाब में इस त्योहार को बैसाखी, बंगाल में पोहेला बोएसाख, असम में बोहाग बिहु, केरल में विशु और तमिल में पुथान्दु के रूप में मनाया जाता है। सिख समुदाय की मान्यता है कि गुरु गोबिंद सिंह ने 1699 में इसी दिन से खालसा पंथ की शुरुआत की थी। सिख समुदाय इस त्योहार को धूमधाम से मनाता है। इस दिन रबी की फसल की कटाई होती है, इसलिए बैसाखी किसानों के लिए भी खास त्योहार होता है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.