बिहार के बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद इलाके के लोग गुस्से में हैं।
मुफसिल थाना इलाके के नवटोलिया कोरिया में चावल से भरा एक ट्रक झोपड़ी में जा घुसा। इस दौरान झोपड़ी में मौजूद करीब 12 लोग इसकी चपेट में आग गए। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही कई लोगों की जान चलई गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को पलटा। इसके बाद ट्रक के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला जा सका। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया। लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना की सूचना मिलने के बाद बेगूसराय के डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश
खबरों को मुताबिक, हादसे में जो तीन लोग घायल हुए हैं, उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। हादसे में एक ही परिवार के कई लोगों की मौत की वजह से इलाके में मतम पसरा हुआ है।
(बेगूसराय से अजय कुमार शास्त्री की रिपोर्ट)
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.