Categories: IndiaNews

वीडियो: BJP सांसद हेमा मालिनी ने कहा- हमारी सरकार ‘आलू की फैक्ट्री’ लगा चुकी है, तैयार हो रहा है आलू

लोकसभा चुनाव में कई फिल्मी हस्तियों को पार्टियों ने टिकट दे रखा है। ये फिल्मी हस्तियां वोट मांगने के लिए नगरी-नगरी द्वारे-द्वारे जनात को अपने पक्ष में करने में जुटी हुई हैं।

इन्हीं फिल्मी हस्तियों में से एक हैं हेमा मालिनी, जिन्हें बीजेपी ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। हेमा मालिनी जीत के लिए जीन-जान से प्रचार में जुटी हुई हैं। चुनाव प्रचार के दौरान जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि उनकी सरकार आएगी तो वो आलू की फैक्ट्री लगवाएंगे, इस पर झट से हेमा ने जवाब दिया। हेमा मालिनी, राहुल गांधी से दो कदम आगे निकल गईं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पहले से ही कई जगहों पर आलू की फैक्ट्री लगवा रखा है। बहुत सारा आलू बन रहा है। वो यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री में बना आलू बाहर भी बेजा जाता है।

राहुल गांधी के बयान पर अक्सर बीजेपी के नेता मजे लेते रहते हैं, लेकिन खुद बीजेपी की सांसद ने राहुल गांधी जैसा जवाब दिया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग खूब हेमा मालिनी के बयान को शेयर कर मजे ले रहे हैं। हेमा मालिनी इस बयान से पहले शुक्रवार को मथुरा में चुनाव प्रचार के दौरान ट्रैक्टर चलाती हुई दिखीं। इससे पहले उन्हें मथुरा में एक खेत में गेहूं की फसल को काटते हुए देखा गया था। सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

3 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

3 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

4 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.