Categories: IndiaIndia NewsNews

डॉक्टर से था प्यार, डीएम से हुई सगाई, 14वीं मंजिल से कूद गई पूर्व आईजी की बेटी

पटना में पूर्व आईजी की बेटी ने खुदकुशी कर ली है। हाल ही में उसकी सगाई हुई थी और एक दिन बाद ही उसकी शोदी होने वाली थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

प्यार जब परवान चढ़ता है तो इनसान किसी भी हद से गुजर जाता है। फिर उसे भले ही मौत को क्यों ना गले लगाना पड़े। ऐसा ही कुछ बिहार की राजधानी पटना में भी हुआ है। यहां पर रिटायर्ड आईजी की बेटी ने अपार्टमेंट से कूदकर खुदकुशी कर ली। दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक स्निग्ना कोलकाता से पीजी कर रही थी। यहीं पर साथ में पढ़ने वाले किसी डाक्टर के साथ उसका कई साल से प्रेम संबंध चल रहा था। उसने घर वालों से अपनी पसंद भी बताई थी, पर परिवार राजी नहीं हुआ। युवती की मर्जी के खिलाफ परिवार के लोगों ने उसकी शादी डीएम से फिक्स कर दी। हाल ही में लड़की की किशनगंज के डीएम से उसकी सगाई भी हो गई थी और एक दिन बाद ही उसकी शादी होने वाली थी।

खबरों के मुताबिक रिटायर्ड आईजी की बेटी सुबह अपने घर से अपनी बहन के घर उदयगिरि अपार्टमेंट के लिए कार से निकली थी। उदयगिरि अपार्टमेंट पहुंचते ही युवती बहन के घर जाने की बजाय इमारत की 14वीं मंजिल पर पहुंच गई और वहां से छलांग लगा दी। युवती के छत से छलांग लगाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया

खुदकुशी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती का मोबाइल बरामद कर लिया है। पटना के एसएसपी मनु महाराज के मुताबिक ”पहली नजर मेंं ये खुदकुशी का मामला लग रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार इस हालत में नहीं है कि उनका बयान दर्ज किया जा सके। फिलहाल पूरे केस की जांच जारी है”

गौरतलब है कि रिटायर्ड आईजी उमाशंकर सुधांशु के बड़े दामाद धर्मेंद्र सिंह भी आईएएस हैं और फिलहाल पटना सचिवालय में तैनात हैं, वह पहले मुजफ्फरपुर के डीएम थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.