Categories: India

बुलंदशहर हिंसा: जिस फौजी पर इंस्पेक्टर की हत्या का है आरोप, उसने पुलिस की पूछताछ में कही बड़ी बात

बुलंदशहर हिंसा और दारोगा सुबोध कुमार सिंह की हत्या मामले में गिरफ्तार किए गए फौजी जितेंद्र उर्फ जीतू फौजी को स्थानीय अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

जीतू पर सुबोध सिंह की हत्या का आरोप है। पुलिस उसे रविवार को घटना स्थल स्याना लेकर पहुंची थी। वहीं जीतू ने कहा, “मैंने इंस्पेक्टर को गोली नहीं मारी, मैं निर्दोष हूं।” आरोपी सोपोर में 22 राष्ट्रीय रायफल्स में तैनात था। जहां से सेना ने रविवार रात को 12.30 बजे उसे यूपी एसटीएफ को सौंपा था। इससे पहले मेरठ और नोएडा एसटीएफ की टीम ने शनिवार देर रात तक फौजी से पूछताछ की थी।

जीतू का भाई धर्मेद्र फौजी उससे मिलने बुलंदशहर पुलिस लाइन में क्राइम ब्रांच दफ्तर पहुंचा लेकिन पुलिस ने धर्मेद्र को जीतू से मिलने की इजाजत नहीं दी।

गौरतलब है कि अवैध बूचड़खानों के विरोध में बुलंदशहर के चिंगरावठी इलाके में पिछले सोमवार को हिंसक प्रदर्शन हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी में आगजनी और तोड़फोड़ की थी। सड़क पर भी कई वाहन फूंक दिए थे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया था। इस दौरान पुलिस को बचाव में हवाई फायरिंग करनी पड़ी थी। प्रदर्शनकारियों की ओर से चली गोली में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की मौत हो गई थी।

बुलंदशहर हिंसा को करीब एक हफ्ता हो चुका है, बावजूद पुलिस अब तक यह दावे के साथ ये नहीं कह पाई है कि उसने इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। जीतू का साफ कहना है कि उसने इस्पेक्टर को गोली नहीं मारी थी। ऐसे में सवाल ये है कि अगर जीतू फौजी ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को गोली नहीं मारी तो किसने मारी।

उधर, इस्पेक्टर सुबोध की पत्नी अपने पति के लिए इंसाफ की मांग कर रही हैं। उनका कहना है कि जबतक उनके पति का कातिल मारा नहीं जाता उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.