‘चमकी’ से जिन घरों के चराग बुझ गए, उन्हें मरहम लगाने की बजाय, उनके खिलाफ नीतीश सरकार ने दर्ज किया केस

बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से पिछले 20 दिनों के भीतर 150 से ज्यादा बच्चों की जान जा चुकी है। बच्चों के माता-पिता बिहार की बीजेपी-जेडीयू गंठबंधन सरकार से इंसाफ मांग रहे हैं।

हैरानी की बात ये है कि चमकी बुखार से जिन घरों का दीया बुझ गया, जिन लोगों ने अपने बच्चों को खोद दिया, आज उन्हें मरहम लगाने की बजाय राज्य सरकार उनके खिलाफ केस दर्ज कर रही है। बिहार के वैशाली जिले के हरिवंशपुर में जिन लोगों ने चमकी बुखार से हुई मौत के खिलाफ प्रदर्शन किया था। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं उनके घरों की महिलाओं ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “चमकी बुखार में हमने अपने बच्चों को खो दिया। हमने रोड का घेरवा किया था, लेकिन प्रशासन ने हमारे खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिन पुरुषों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है वो गांव छोड़कर चले गए हैं। रोजी-रोटी कमाकर वही लाते थे, जिससे घर चलता था।”

चमकी बुखार से बिहार में दर्जनों बच्चों की मौत हो चुकी है। मुजफ्फरपुर के जिस अस्पताल में बच्चों को भर्ती कराया गया था। वहां सुविधाओं की कमी देखने को मिली थी। मीडिया से बात करते हुए कई डॉक्टरों ने यह बयान दिया था कि कई जरूरी सुविधाएं नहीं होने के चलते बच्चों की जान गई है। ऐसे में सवाल ये है कि सुविधाएं मुहैया कराने की जिम्मेदारी किसकी थी? जाहिर है ये जिम्मेदारी राज्य सरकार और उसके अफसरों की थी। ऐसे में सवाल ये है जिनकी लापरवाही की वजह से लोगों के घरों के चराग बुझ गए। क्या उन सरकारों और अफसरों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया जाना चाहिए?

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.