लोकसभा में पीएम मोदी ने याद दिलाई इमरजेंसी, बताया, क्यों राहुल और सोनिया जेल से बाहर हैं?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया। पीएम के जवाब देने से पहले संसद में मोदी-मोदी के नारे लगे।

पीएम मोदी ने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा, ”राष्ट्रपति जी ने अपने भाषण में बताया कि हम भारत को कहां ले जाना चाहते हैं और कैसे ले जाना चाहते हैं? राष्ट्रपति ने  भारत के सामान्य मानवीय की आशा, आक्षाओं की पूर्ति के लिए हम किन चीजों को प्राथमिकता देना चाहते हैं उसका एक खाका खींचने की कोशिश की है। राष्टपति जी के भाषण का धन्यवाद देश के कोटि कोटि जनों का भी धन्यवाद।”

राष्ट्रपति के अभिभषण पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनादेश देने के लिए देश की जनता का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र की जीत है। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि आप इतने ऊंचे हो गए हैं कि नीचे दिखना बंद हो गया है। कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए पीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रणब मुखर्जी को उनके काम के लिए भारत रत्न दिया। पीएम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके पहले कार्यकाल के बाद भारत रत्न मिलना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस में परिवार के बाहर किसी को कुछ नहीं मिलता।

इमरजेंसी को याद किया

अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरजेंसी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये ऐसा दाग है जो कभी मिट नहीं सकता है। नरेंद्र मोदी ने कहा, ”आज 25 जून है, बहुत लोगों को जानकारी भी नहीं है कि 25 जून क्या है। अगल बगल में पूछना पड़ता है। 25 जून की रात को देश की आत्मा कुचल दी गई थी। भारत में लोकतंत्र संविधान से पैदा नहीं हुआ भारत में लोकतंत्र हमारी आत्मा में है। इसलिए देश की आत्मा को कुचल दिया गया था। देश के महापुरुषों को जेल में डाल दिया गया।”

सोनिया-राहुल की जमानत पर क्या कहा?

अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन के उस सवाल का भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि था कि अगर राहुल-सोनिया ने भ्रष्टाचार किया है तो उन्हें जेल में क्यों नहीं डाला? पीएम ने कहा कि ये इमरजेंसी नहीं है कि सरकार किसी को भी जेल में डाल देगी। ये काम अदालत का है। हम कानून पर चलने वाले लोग हैं। अगर किसी को जमानत मिली है तो वो एंज्वाय करे। हम बदले की भावना से काम नहीं करते, लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 week ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 week ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 week ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.