वीडियो: लालू के ‘लाल’ तेजप्रताप का नया अंदाज, नए हेयर स्टाल में आए नजर, पिता को ऐसे किया कॉपी

बिहार की राजधानी पटना में लालू के लाल तेजप्रताप आरजेडी के 23वें स्थापना दिवस के मौके पर नए रूप में नजर आए।

तेजप्रताप का हेयर स्टाइल इस बार भी काफी सुर्खियों में रहा। कार्यक्रम में उन्होंने पिता लालू प्रसाद को याद किया। पिता को कॉपी करते हुए उन्होंने महिलाओं को लेकर एक बयान दिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लालू के अंदाज में तेजप्रताप ने कहा कि महिलाओं को आगे आने दें। दरअसल सभा में कुछ महिलाएं पीछें बैठी हुई थीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वो जगह दें और महिलाओं को पहली कतार में बैठने दें। उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं को तरक्की करनी है तो उन्हें आगे की कतार में बैठना होगा।

इस दौरान तेजप्रताप ने पिता लालू प्रसाद को याद किया। उन्होंने कहा कि पहले पिता जी की सभाओं में बैरिकेड्स लगते थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। तेज ने कहा कि पिता जी की सभाओं में महिलाएं अगली कतार में बैठती थीं। उन्होंने कहा कि मैं भी जिस कार्यक्रम में जाता हूं महिलाओं को अगली कतार में बैठाता हूं। उन्होंने कहा ये पार्टी अडानी और नरेंद्र मोदी की नहीं, ये पार्टी लालू प्रसाद यादव की है।

शुक्रवार को आरजेडी का 23वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में लालू यादव की पत्नी और आरजेडी नेता राबड़ी देवी शामिल हुईं। उनके साथ तेजप्रताप भी कार्यक्रम में शामिल हुए। गौर करने वाली बात ये है कि इस कार्यक्रम से लालू यादव के दूसरे बेटे तेजस्वी दूर रहे। ये दूसरा मौका था जब लालू यादव की गैर मौजूदगी में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। लालू यादव चारा घोटाला केस में दोषी करार दिए जाने के बाद दो सालों से जेल में हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

12 hours ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

13 hours ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 day ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.