जब ‘बाहुबली’ मुख्तार ने ‘कटप्पा’ को हरा दिया था, मोदी के ‘घोड़े’ भी हो गए थे फेल

उत्तर प्रदेश के मऊ से बीएसपी विधायक और बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को कृष्णानंद राय हत्याकंड में दिल्ली की सीबीआई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

दिल्ली की सीबीआई कोर्ट से मुख्तार अंसारी के बरी होने के बाद उनसे जुड़े कई किस्से लोग याद कर रहे हैं। 2017 का विधानसभा चुनाव हर कोई याद कर रहा है। पूर्वांचल के लोग इस चुनाव को मुख्तार अंसरी के नाम से याद करते हैं। दरअसल इस चुनाव में मुख्तार अंसारी ने कटप्पा को हरा दिया था। चुनाव में मुख्तार अंसारी को हराने के लिए पीएम मोदी ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था।

पीएम मोदी ने मऊ की जनसभा में मुख्तार अंसारी को ‘बाहुबली’ कहते हुए कहा था इस ‘बाहुबली’ के खात्मे के लिए उन्होंने अपना ‘कटप्पा’ मैदान में उतारा है। मोदी ने ‘कटप्पा’ शब्द का इस्तेमाल इसलिए किया था, क्योंकि इस सीट पर बीजेपी ने राजभरों की पार्टी भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार  महेंद्र राजभर को गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा था। लेकिन पीएम मोदी की लाख कोशिशों के बावजूद बीएसपी के ‘बाहुबली’ मुख्तार अंसारी ने कटप्पा को 7464 वोटों से हरा दिया था।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में सीबीआई कोर्ट से बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी बरी

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.