Categories: IndiaNews

बिहार: 24 घंटे के भीतर 3 बड़ी वारदात, शहाबुद्दीन के भतीजे की हत्या के बाद हाजीपुर में 2 करोड़ की लूट

बिहार में अपराधी मस्त हैं और ‘सुशासन बाबू’ नीतीश कुमार पस्त हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर बदमाशों ने लूट और हत्या की तीन वारदात को अंजाम दिया है।

हाजीपुर के यादव चौक पर शनिवार देर शाम बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। एक ज्वैलरी की दुकान में बदमाशों ने 2 करोड़ रुपये की लूट की है। खबरों के मुताबिक, हथियार बंद बदामश ज्वैलरी की दुकान में घुसे और दो करोड़ रुपये का सोने और चांदी का गहना लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में सननी फैल गई। दुकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देखर फरार हो चुके थे। फिलहाल पुलिस केस दर्ज बदमाशों की तलाश में जुटी है।

इससे पहले शुक्रवार रात को सीवान में आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के भतीजे को बदमाशों ने गोली मार दी थी। शहाबुद्दीन के भतीजे को सदर अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया।

पुलिस शहाबुद्दी के भतीजे की हत्या की गुत्थी अभी सुलझाने में जुटी थी कि शनिवार सुबह पटना के फतुहा में एक पेट्रोल पंप पर हथियार बंद बदमाशों ने लूट के बाद एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

पुलिस तीनों घटनों की जांच कर रही है। राज्य में लगातार घट रही आपराधिक घटनाओं पर प्रदेश के नवनियुक्त डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने अजीब बयान दिया। राज्य में हर दिन बेखौफ अपराधी लोगों का खून बहा रहे हैं। इस पर डीजीपी ने कहा कि 12 करोड़ की आबादी में महज कुछ घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा, उन्हें हम पकड़ेंगे और सजा दिलाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.