Categories: IndiaNews

बिहार के चंपारण में बुराड़ी जैसा कांड, तीन बच्चों के साथ फंदे से लटका मिला महिला का शव

बिहार के चंपारण जिले के चकिया थाना इलाके के बैसहां गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर शुक्रवार को एक घर में महिला और उसके तीन बच्चों के शव फंदे से लटकते मिले हैं।

 पुलिस ने प्रथम दृष्टया पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि बैसहा गांव के रहने वाले दिलीप सहनी के घर से शुक्रवार की शाम एक कमरे से सहनी की पत्नी धनपति देवी उनकी बेटी संध्या कुमारी (8), पुत्र अंकेश (4) और रितेश (6 महीना) के शव बरामद किए हैं।

पूर्वी चंपारण के एसपी उपेंद्र शर्मा ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद बताया कि महिला की गोद में 6 महीने का बच्चा था, जबकि सभी शवों के गले में फंदा लगा हुआ था। महिला का पति काम करने बिहार से बाहर गया हुआ है।

उन्होंने बताया कि परिजनों और गांववालों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग हो रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही वजह का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

araashok

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

7 days ago

This website uses cookies.