Categories: IndiaNews

बिहार: विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले का हुआ आगाज, जानिए इस बार क्या है खास?

बिहार के सारण और वैशाली जिले की सीमा पर लगने वाले विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का बुधवार को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उद्घाटन किया।

साल 32 दिनों तक चलने वाला यह मेला यहां आने वाले लोगों के लिए सज-धज कर तैयार है। मेले में घोड़ों की बिक्री हो सकेगी, जबकि हाथियों की बिक्री पर पाबंदी है। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा-गंडक संगम और अन्य घाटों पर स्नान के लिए बड़ी संख्या में साधु-संत, महात्मा सहित धर्मावलंबी यहां पहुंच चुके हैं। पूर्णिमा स्नान 23 नवंबर को है।

ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व वाले हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का उद्घाटन करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, “सोनपुर मेले को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर पहुंचाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस वर्ष मेले में आने वाले पर्यटकों की संख्या में जरूर बढ़ोतरी होगी।” उन्होंने कहा, “मेले में थियेटर के नाम पर अश्लीलता परोसने की इजाजत नहीं होगी।” पशुओं की बिक्री के नाम पर तस्करी करनेवालों को भी उन्होंने चेतावनी दी।

उन्होंने हालांकि स्पष्ट करते हुए कहा कि पालतू घोड़ों की बिक्री पर रोक नहीं होगी और ना ही हाथियों की प्रदर्शनी पर रोक होगी, परंतु हाथियों की बिक्री प्रतिबंधित है। पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सहित कई सांसद व विधायक उपस्थित थे। मेले में खेल, तमाशों सहित कई मनोरंजक कार्यक्रमों की इस बार भरमार देखी जा रही है।

पशुओं के क्रय-विक्रय तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्घ इस मेले में पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा पर्यटकों के आने की संभावना है। मेले को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मेले में सैलानियों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। विदेशी सैलानियों को आकर्षित करने के लिए 20 स्विस कॉटेजों का निर्माण कराया गया है। राज्य के विभिन्न विभागों के स्टॉल भी मेला परिसर में लगाए गए हैं। मेला 22 दिसंबर तक चलेगा।

araashok

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.