Categories: IndiaNews

आने वाली है नोटबंदी से भी बड़ी कैश की किल्लत ! ये है वजह

एटीएम इंडस्ट्री की संस्था दी कॉन्फिडरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री (CATMi) के मुताबिक एटीएम सेवा देने वाली कंपनियों को मार्च 2019 तक करीब 1.13 लाख एटीएम बंद करने पड़ सकते हैं।

अगर आप एटीएम से कैश निकालते हैं तो ये खबर आपके लिए है। 2019 मार्च तक देश के आधे से ज्यादा एटीएम बंद हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो आपको ठीक उसी तरह एटीएम के बाहर लंबी कतारों में कैश निकालने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ सकता है जिस तरह से 2016 में नोटबंदी के दौरान बैंक के बाहर लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा था। एटीएम इंडस्ट्री की संस्था दी कॉन्फिडरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री (CATMi) के मुताबिक एटीएम सेवा देने वाली कंपनियों को मार्च 2019 तक करीब 1.13 लाख एटीएम बंद करने पड़ सकते हैं। इस समय तकरीबन 2 लाख 38 हजार एटीएम हैं।

(CATMi) ने चेतावनी दी है कि एटीएम बंद होने से हजारों नौकरियों के अलावा सरकार की वित्तीय समायोजन की कोशिशें प्रभावित होंगी। संस्था का कहना है कि एटीएम हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अपग्रेड, नकदी प्रबंधन मानकों की हालिया शर्तों और कैश लोडिंग की कैसेट स्वैप पद्धति की वजह से एटीएम का संचालन आसान नहीं रह जाएगा, जिसकी वजह से इन्हें बंद करना पड़ सकता है।

दी कॉन्फिडरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री के मुताबिक सिर्फ नए कैश लॉजिस्टिक्स और कैसेट स्वैप प्रणाली की वजह से इंडस्ट्री पर 3,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। कहा गया है कि एटीएम सेवा प्रदाता कंपनियों के पास इतना भारी भरकम खर्च वहन करने की वित्तीय सुविधा नहीं है। संस्था के मुताबिक अगर एटीएम बंद हुए तो देश में नोटबंदी जैसे हालात हो सकते हैं। आपको बता दें कि नोटबंदी के दौरान लोगों के पास कैश का संकट आ गया था। जिसकी वजह से लोगों को बैंक से कैश निकालने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता था। इस दौरान 100 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो गई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.