Blog

शाहीन बाग में महिलाओं के धरने के पीछे ‘जुड़वा भाई’: बीजेपी

नागरिकता कानून के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में 40 दिनों से धरना-प्रदर्शन जारी है। महिलाओं के इसे धरने के लिए बीजेपी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है।

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि शाहीन बाग के जरिये जो अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है उसके पीछे दो जुड़वा भाई अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी हैं। पात्रा ने कहा कि इन दो जुड़वा भाइयों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर सरकार बनाई थी। दोनों कुंभ के मेले में अलग हुए दो जुड़वा भाई हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी बुधवार को संबित पात्रा ने कांग्रेस पर नागरिकता कानून को लेकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस वोटबैंक की राजनीति के लिए कानून को लेकर लोगों में भ्रम पैदा कर रही है। पात्रा ने कहा, “हम कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि सीएए की आड़ को लेकर हिंदू को गाली क्यों दी जा रही है।”

संबित पात्रा ने कहा कि शाहीन बाग में छोटे बच्चों के मन मे जहर भरा जा रहा है। उनके मन में कट्टरता का पाठ पढ़ाया जा रहा है। ये किस तरह का विरोध है। संबित पात्रा ने AIMIM विधायक और असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था, “हमारे दादा ने देश को सहिष्णु बनाया। मुस्लिमों ने 800 साल तक मुल्क पर राज किया, लालकिला भी हमारे अब्बा ने बनवाया, आपके बाप ने क्या किया?”

आपको बता दें कि शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रही औरतों ने धरना खत्म करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक नागरिकता का ये कानून वापस नहीं ले लिया जाता, उनका धरना जारी रहेगा। इस धरने में कांग्रेस नेता, मणिशंकर अय्यर, शशि थरूर, दिग्विजय सिंह समेत भीम आर्मीं के प्रमुख चंद्रशेखर और लेफ्ट के नेता कन्हैया कुमार भी शामिल हो चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.